होम

अगर हिम्मत है तो फिर से चुनाव लड़ें, मैं हरा दूंगा; शुभेंदु ने ममता को ललकारा

Rajniti.co
Rajniti.co

शुभेंदु ने ममता बनर्जी की CPM के साथ बढ़ी नजदीकी पर भी तंज कसते हुए का कि तृणमूल कांग्रेस का गठन ही CPM का मुकाबला करने के लिए हुआ था और उसे हराकर ही तृणमूल सत्ता में आई थी।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इंडिया गठबंधन की रमालीला मैदान वाली रैली पर तंज कसते हुए ममता बनर्जी को फिर से चुनाव लड़ने को भी ललकारा। उन्होंने कगा कि बंगाल में ममता का राजनीतिक करियर खत्म हो चुका है। दक्षिण 24-परगना के बारुईपुर में ‘गणतंत्र बचाओ सभा’ ​​को संबोधित करते हुए शुभेंदु ने कहा, “अब आप दिल्ली भाग रही हैं। एक तरफ CPM के महासचिव मिस्टर बेबी हैं और दूसरी तरफ वह हैं जो कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस बनाईं। अब उसी कांग्रेस का समर्थन मांग रही हैं।” शुभेंदु ने कहा, “दिल्ली जाइए। रामलीला मैदान जाइए। पश्चिम बंगाल में अब आपके लिए कुछ नहीं बचा है। आप चाहे जितने भी चुनाव लड़ लें, हारती ही रहेंगी।”

शुभेंदु ने ममता को दी चुनौती

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को ललकारते हुए कहा, “मैंने आपको दो बार हराया है। एक बार 2021 में नंदीग्राम में और दूसरी बार भवानीपुर में। आप अपने ही इलाके भवानीपुर में हार गईं। आप अपने पोलिंग बूथ पर हारीं और अपने वार्ड में हारीं। आप दो बार हार चुकी हैं। अगर हिम्मत है तो फिर से चुनाव लड़िए। मैं आपको फिर हरा दूंगा। अगर दम है तो आइए और मुकाबला कीजिए।” मुख्यमंत्री ने मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में हुए उपचुनाव में ममता के उम्मीदवारों की हार का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों जगहों पर ममता के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। शुभेंदु ने ममता बनर्जी की CPM के साथ बढ़ी नजदीकी पर भी तंज कसते हुए का कि तृणमूल कांग्रेस का गठन ही CPM का मुकाबला करने के लिए हुआ था और उसे हराकर ही तृणमूल सत्ता में आई थी। भाजपा नहीं छोड़ने का हलफनामा दें मुख्यमंत्री: अभिषेक वहीं, कल तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि अगर पांच साल बाद पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में नहीं रहती है तो पार्टी छोड़ने वाले पहले व्यक्ति मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी होंगे। ममता के भतीजे ने यह भी कहा कि एक हलफनामा देकर मुख्यमंत्री को यह घोषणा करनी चाहिए कि वह जीवनभर भगवा खेमे में ही रहेंगे। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि विपक्ष में रहते हुए शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा, ”हमारे पास ऐसी कोई संस्था नहीं है, लेकिन हम झुके नहीं हैं क्योंकि हम सच्चे बंगाली हैं। दिल्ली के पालतू कुत्ते की तरह रहने के बजाय रॉयल बंगाल टाइगर की तरह रहना कहीं अधिक सम्मानजनक है।”

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *